PSU Defence कंपनी जो डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी है। अक्टूबर 2025 में BEL ने ऑर्डर पाने में जबरदस्त तेजी दिखाई है। कंपनी ने लगातार तीसरी बार नए ऑर्डर की घोषणा की है और सिर्फ एक महीने में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर हासिल किए हैं
732 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट
29 अक्टूबर 2025 को, शेयर बाजार बंद होते ही BEL ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 732 करोड़ रुपये के नये डिफेंस और टेक्नोलॉजी आर्डर मिले हैं। इसमें Software Defined Radios (SDRs), टैंक से जुड़े सब-सिस्टम, कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट, मिसाइल कंपोनेंट्स, साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन, अपग्रेड, स्पेयर और विभिन्न सर्विसेज शामिल हैं। SDR पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है, जिसे DRDO और BEL ने मिलकर डेवेलप किया है
इसी महीने के पहले मिले बड़े आर्डर
- 22 अक्टूबर 2025: BEL को कोचीन शिपयार्ड से 633 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था, जिसमें कई तरह के सेंसर, हथियार, फायर कंट्रोल सिस्टम और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई शामिल है।
- 15 अक्टूबर 2025: कंपनी को 592 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जिसमें टैंक सब-सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम, शिप डेटा नेटवर्क, कवच सिस्टम, जैमर और सर्विसेज की डिमांड थी।
- 29 सितंबर 2025: अक्टूबर से पहले इस दिन BEL को 1092 करोड़ रुपये की डील मिली थी।
इन सभी ऑर्डर को मिलाकर BEL ने सिर्फ एक महीने यानी सितंबर-अक्टूबर 2025 के दौरान लगभग 3000 करोड़ रूपये के कॉन्ट्रैक्ट्स कन्फर्म किये हैं
Read more : Power sector कंपनी को गुजरात से मिला 1,49,00,00,000 रुपये का बड़ा आर्डर! विदेशी मार्केट में भी मजबूत पकड़…
BEL शेयर का प्राइस
BEL के स्टॉक ने अक्टूबर में तेज़ी दिखाई। 27 अक्टूबर को शेयर ने 415 रुपये का उच्च स्तर छुआ, जबकि 29 अक्टूबर को शेयर कीमत गिरकर 407 रुपये तक आई। बाजार में BEL स्टॉक को डिफेंस सेक्टर में मजबूत ऑर्डर बुक और तकनिकी सेल्फ-रिलायंस की वजह से अच्छी ग्रोथ स्टोरी माना जा रहा है
BEL शेयर ने पिछले 5 साल में 1243% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है; सिर्फ 3 साल में 300% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की। लगातार नये ऑर्डर, खासकर स्वदेशी तकनीकी पर आधारित उत्पादों की डिमांड, कंपनी की ग्रोथ और बाजार में सकारात्मक सेंटिमेंट को मजबूती देते हैं।
मेक इन इंडिया – BEL का योगदान
BEL के हालिया SDR ऑर्डर और अन्य प्रोजेक्ट्स भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम का हिस्सा हैं। स्वदेशी टैक्नोलॉजी की वजह से डिफेंस सेक्टर में टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड और सिक्योर कम्युनिकेशन सॉल्यूशन डिलीवर हो रहे हैं BEL ने एक महीने में तीन बार बड़े ऑर्डर की घोषणा की। इसका सीधा असर कंपनी के शेयर, डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ और टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट पर दिखता है। निवेश से पहले हर निवेशक को अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से राय जरूर लेनी चाहिए।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












