छोटकू शेयर पर JM Financial से लेकर जेफरीज जैसे दिग्गज ब्रोकरेज ने दिया ₹70 तक का टारगेट ! प्रोफिट हुआ डबल 13% उछला भाव..

Date:

आईटी और हेल्थकेयर सॉल्यूशन देने वाली इस शेयर ने सितंबर 2025 तिमाही में प्रोफिट में 114% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹251 करोड़ हो गया, जो पिछली साल की इसी अवधि में ₹117 करोड़ था। रेवेन्यू भी साल-दर-साल 25.2% बढ़कर ₹1,658 करोड़ पहुंच गया। EBITDA ₹415 करोड़ रहा, जो 37.7% ग्रोथ दिखाता है और मार्जिन 25% पर पहुंच गया। शेयर 13% उछलकर ₹57.90 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है

ब्रोकरेज की टारगेट 70 रुपए तक

JM Financial ने Sagility Ltd पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹66 रखा है। Jefferies ने भी ‘Buy’ रेटिंग दी और टारगेट पहले ₹54 था, जिसे अब ₹62 कर दिया गया है। IIFL Securities ने इस स्टॉक का टारगेट ₹70 रुपये रखा है और कहा है कि कंपनी की ग्रोथ और कैश कन्वर्जन बहुत मजबूत है। FY26-FY28 के दौरान 27% EPS CAGR रहने का अनुमान है। सात एनालिस्ट ने इस शेयर पर कवरेज दी और सभी ने ‘Buy’ रेटिंग ही दी है

कंपनी का बिज़नेस और फंडामेंटल

Sagility healthcare और IT सेक्टर में बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट सर्विसेज देती है। कंपनी US healthcare मार्केट में मजबूत पकड़ रखती है। Q2 FY26 में कर्मचारियों की संख्या 44,185 थी और 34 डिलीवरी सेंटर्स पांच देशों में हैं। Medicaid से जुड़े U.S. कानून और कटौती का कंपनी पर बहुत कम असर है, क्योंकि Medicaid सेवाएं Sagility के कुल रेवेन्यू का सिर्फ 5-7% हिस्सा हैं। कंपनी का IPO नवंबर 2024 में हुआ और लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार सकारात्मक ग्रोथ देखी गई।

फाइनेंशियल डिटेल्स

  • Net Profit Q2 FY26: ₹251 करोड़ (114% YoY ग्रोथ)
  • Revenue Q2 FY26: ₹1,658 करोड़ (25.2% YoY ग्रोथ)
  • EBITDA मार्जिन: 25%
  • EPS ग्रोथ: 113.8% YoY
  • कर्मचारियों की संख्या: 44,185
  • डिलीवरी सेंटर्स: 34 (5 देशों में)
  • शेयर का 52 सप्ताह उच्चतम स्तर: ₹56.4

Sagility Ltd का आगे का ट्रेंड

ब्रोकरेज्स के अनुसार Sagility Ltd में निवेश करने का मौजूदा समय काफी अच्छा है। मजबूत फंडामेंटल और हेल्थकेयर सेक्टर पर फोकस ने ग्रोथ को तेज किया है। FY27 तक 12% रेवेन्यू CAGR और 40% प्रॉफिट CAGR का अनुमान है। एक्सपर्ट्स की राय है कि ₹70 का टारगेट निकट भविष्य में संभव है

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment