Multibagger: कर्ज मुक्त कंपनी को एयरपोर्ट से आर्डर मिलते ही 13% की बम्फर तेजी! शेयर खरीदने की मची होड़….

Date:

Multibagger: 31 अक्टूबर 2025 को इस कंपनी के शेयरों में 13% की बड़ी तेजी देखने को मिली। तेजी की वजह थी कंपनी को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ₹22.22 करोड़ का नया ऑर्डर मिलना। कंपनी के पास कर्ज बिलकुल ना के बराबर है, जिससे निवेशक काफी आकर्षित हुए और शेयर खरीदने की होड़ मच गई।

क्या है नया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट?

Anlon Technology Solutions ने Yamuna International Airport Pvt. Ltd. के साथ एक पांच साल का ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस के लिए करार किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में एयरपोर्ट के जनरल व्हीकल्स और इक्विपमेंट्स की देखरेख व मरम्मत शामिल है। यह प्रोजेक्ट अनुबंध साइन होने के 30 दिन के अंदर शुरू होगा। कंपनी को हाल ही में ₹22.22 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसमें सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और मेंटेनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

शेयर का प्रदर्शन

31 अक्टूबर को Anlon Technology Solutions का शेयर लगभग ₹435 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछली क्लोजिंग ₹385.50 थी। हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट आई, दोपहर के वक्त ये शेयर ₹415 के आसपास कारोबार कर रहा था। बीते 6 महीने में इसका शेयर 31% ऊपर गया है और अभी इसका मौजूदा मार्केट कैप ₹241 करोड़ के आस-पास है

कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति

वित्त वर्ष 2025 के लिये Anlon Technology Solutions की रेवेन्‍यू वृद्धि 78.8% रही, FY24-25 H2 में इसका रेवेन्यू ₹17.43 करोड़ से बढ़कर ₹31.17 करोड़ हो गया। नेट प्रॉफिट भी ₹2.30 करोड़ से बढ़कर ₹3.94 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो मात्र 0.13 है, जो दर्शाता है कि कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है। कंपनी की औसत ROE (Return on Equity) 14.6% और ROCE (Return on Capital Employed) 19.3% बना हुआ है।

हाल की ग्रोथ

Anlon Technology Solutions Limited का शेयर लगातार ग्रोथ दिखा रहा है। कम कर्ज, अच्छा ऑर्डर और तगड़ी फाइनेंशियल ग्रोथ ने इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बना दिया है। कंपनी के ऑर्डर बुक में नए कॉन्ट्रैक्ट शामिल होने से आगे भी मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। ध्यान रहे, कंपनी के शेयरों में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें, कंपनी ने खुद निवेश की सलाह नहीं दी है

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।

Leave a Comment