CLSA ने Manappuram Finance पर ‘Buy’ से डाउनग्रेड कर ‘Hold’ कर दिया और टारगेट घटाकर ₹290 रखा, जबकि Jefferies का टारगेट ₹285 है। Q2 रिज़ल्ट प्रेशर में रहा, लेकिन गोल्ड लोन बुक 9% QoQ ग्रोथ पर रही। CLSA का कहना है आगे ग्रोथ गोल्ड प्राइस पर डिपेंड करेगी और नए CEO के आने से Q4 तक स्ट्रेटेजी क्लियर हो सकती है।
DLF और Lodha के स्टॉक्स पर राय
Morgan Stanley ने DLF पर Overweight कॉल और टारगेट ₹900 दिया है। Jefferies ने DLF पर Buy कॉल रखते हुए ₹1,000 का टारगेट दिया है, Q2 में प्री-सेल्स में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। Lodha (Macrotech) को Jefferies ने Buy कॉल के साथ ₹1,625, जबकि Morgan Stanley ने Equal-weight के साथ ₹1,400 का टारगेट दिया है।
ITC पर ब्रोकरेज रिपोर्ट
Jefferies, Citi, और Nomura ने ITC पर ‘Buy’ कॉल दिया है। Jefferies का टारगेट ₹535, Citi का ₹500 और Nomura का ₹540 है। नया डेटा बताता है कि सिगरेट बिजनेस में वॉल्यूम 6–7% ग्रोथ हुई है और FMCG बिजनेस भी मजबूत हो रहा है।
Swiggy और Hyundai पर व्यू
CLSA ने Swiggy को Outperform रेटिंग दी है और टारगेट ₹493, Jefferies ने Buy कॉल के साथ ₹500 और Nomura ने Buy रेटिंग के साथ ₹560 का टारगेट रखा है। Hyundai Motor India को Citi ने Buy रेटिंग देकर ₹2,850 और Nomura ने Buy रेटिंग के साथ ₹2,833 टारगेट दिया है। SUVs के कारण इनकी बिक्री में बड़ा योगदान रहा है।
Bandhan Bank, Canara Bank की रेटिंग
Nomura ने Bandhan Bank को Neutral कॉल के साथ ₹170 टारगेट दिया है और CLSA ने Accumulate कॉल के साथ टारगेट घटाकर ₹190 किया है। वहीं, Morgan Stanley ने Canara Bank को Underweight बताया है और ₹115 का टारगेट दिया है।
प्रमुख स्टॉक्स और रिपोर्ट
Jefferies ने Adani Power पर Buy रेटिंग के साथ ₹195 का टारगेट बरकरार रखा है। Dabur को Nomura ने Buy कॉल के साथ ₹580 का टारगेट दिया है। Pidilite पर Macquarie ने Underperform रेटिंग के साथ ₹1,300, Goldmann Sachs ने Buy कॉल के साथ ₹1,700 टारगेट दिया है।
Nifty और मार्केट टारगेट रिपोर्ट
Jefferies का मानना है कि Nifty 50 दिसंबर 2025 तक 26,600 लेवल पर पहुंच सकता है जबकि Nomura ने मार्च 2026 के लिए Nifty 50 का टारगेट 26,140 तय किया है। दोनों ब्रोकरेज फर्म्स Financials, Autos, Cement जैसे सेक्टर को पसंद कर रहे हैं।
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।












